देश की खबरें | मुंबई हवाई अड्डे पर 8.37 करोड़ रुपये का सोना, इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त; 10 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार दिन तक चलाए अभियान के दौरान 8.37 करोड़ रुपये मूल्य का 12.47 किलोग्राम सोना और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया और 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई, छह मई सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार दिन तक चलाए अभियान के दौरान 8.37 करोड़ रुपये मूल्य का 12.47 किलोग्राम सोना और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया और 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह अभियान यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 29 अप्रैल से दो मई तक चलाया गया।

जब्त किया गया सोना विभिन्न यात्रियों ने अलग-अलग तरीकों से छिपाया हुआ था।

अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस संबंध में पांच यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने हवाई अड्डे पर अनुबंधित कर्मचारी के रूप में काम कर रहे एक भारतीय नागरिक को पकड़ा और उसे सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया।

विज्ञप्ति के अनुसार, व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसकी पानी की बोतल में 2.58 किलोग्राम सोने के आठ टुकड़े मोम के रूप में बरामद किए गए। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एक अन्य मामले में दुबई से आ रहे चार भारतीय नागरिकों को रोका गया और उनके अंतर्वस्त्रों तथा शरीर में छिपाकर रखा गया 3.335 किलोग्राम सोना जब्त किया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार, इसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक विमान में सीट के नीचे पाइप से 1.5 किलोग्राम वजन की सोने की छह छड़ें भी बरामद की गयीं।

सीमा शुल्क कर्मियों ने 15 अन्य भारतीय नागरिकों को भी रोका जिनमें से 10 दुबई, दो मस्कट और एक-एक अबू धाबी, बहरीन तथा जेद्दा से आ रहे थे।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि उन्होंने अंतर्वस्त्रों, अपनी जींस की जेब, बैग तथा अपने शरीर में अन्य तरीकों से 5.32 किलोग्राम सोना छिपाया हुआ था।

इसमें बताया गया है कि दुबई से आ रहे एक अन्य भारतीय नागरिक को भी रोका गया और उसे कीमती सामान की तस्करी करते हुए पाया गया। उसके पास से 14.21 लाख रुपये मूल्य के नौ आईफोन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जब्त किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड