जरुरी जानकारी | सोना में 100 रुपये की गिरावट, चांदी 200 रुपये मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 100 रुपये टूटकर 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 16 अगस्त वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 100 रुपये टूटकर 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि, चांदी की कीमत 200 रुपये मजबूत होकर 73,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,904 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी तेजी के साथ 22.70 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के अनुसंधान विश्लेषक, मोहम्मद इमरान ने कहा कि उम्मीद से बेहतर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के कारण सोने में निवेश का आकर्षण घटा है। इससे सोने की कीमतें गिरकर 1,900 अमेरिकी डॉलर के आसपास बनी रहीं।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि निवेशक अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जुलाई बैठक के ब्योरे का इंतजार कर रहे हैं। इससे केंद्रीय बैंक की ब्याज दर बढ़ाने के रुख का पता चल सकता है। ब्योरा आज (बुधवार) जारी किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2023 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

