जरुरी जानकारी | सोना 250 रुपये चढ़ा, चांदी 500 रुपये मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्टॉकिस्ट की मांग में तेजी के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 250 रुपये बढ़कर 99,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 21 जुलाई स्टॉकिस्ट की मांग में तेजी के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 250 रुपये बढ़कर 99,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 98,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
राष्ट्रीय राजधानी में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 250 रुपये बढ़कर 98,550 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। इसका पिछला बंद भाव 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
इस बीच, चांदी की कीमतें 500 रुपये बढ़कर 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। शुक्रवार को चांदी 1,10,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि मांग में तेजी से कीमती धातु की कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 15.16 डॉलर या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 3,365.56 डॉलर प्रति औंस हो गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी शुल्क नीति से जुड़ी अनिश्चितताओं और डॉलर में गिरावट के बीच सोमवार को सोने में तेजी आई, जिससे कीमती धातुओं की कीमतों को समर्थन मिला।’’
गांधी ने आगे कहा कि व्यापारी अमेरिकी व्यापार एजेंडा के साथ-साथ प्रमुख अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों, जिनमें अनंतिम पीएमआई आंकड़े, साप्ताहिक बेरोजगारी दावे और टिकाऊ वस्तुओं के ऑर्डर शामिल हैं, पर बारीकी से नजर रखेंगे।
इसके अलावा, विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 0.73 प्रतिशत बढ़कर 38.47 डॉलर प्रति औंस हो गई।
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘निवेशक ब्याज दरों की दिशा और निकट भविष्य में सर्राफा कीमतों की के बारे में आगे के संकेतों के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के संबोधन पर करीबी नजर रखेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

