जरुरी जानकारी | सोना 300 रुपये टूटा, चांदी में 1,100 रुपये की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक रुझानों के अनुरूप स्टॉकिस्ट की सतत बिकवाली के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।
नयी दिल्ली, 25 जून कमजोर वैश्विक रुझानों के अनुरूप स्टॉकिस्ट की सतत बिकवाली के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।
99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत मंगलवार को 98,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
पांचवें लगातार सत्र में गिरावट को जारी रखते हुए 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 250 रुपये टूटकर 98,050 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक - जिंस-सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बुधवार को मिले-जुले संकेतों के बीच सोना साधारण मंदी के साथ सीमा के निचले छोर पर रहा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद भू-राजनीतिक चिंताओं में कमी आई, जिससे सुरक्षित-पनाहगाह की मांग कम हुई और सोने की कीमतें दो सप्ताह के निचले स्तर पर आ गईं।’’
इस बीच, बुधवार को चांदी की कीमतें भी 1,100 रुपये गिरकर 1,03,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गईं। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,04,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विदेशी बाजारों में हाजिर सोना मामूली रूप से गिरकर 3,322.56 डॉलर प्रति औंस रह गया।
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष, शोध विश्लेषक जिंस और मुद्रा जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘निवेशक अगले प्रमुख बाजार उत्प्रेरक का इंतजार करेंगे, जिसमें फेडरल रिजर्व के चेयरमैन, जेरोम पावेल की टिप्पणी, साथ ही अमेरिकी जीडीपी आंकड़े और कोर पीसीई मूल्य सूचकांक शामिल हैं।’’
अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता के अनुसार, आने वाले दिनों में बाजार बढ़ते व्यापार तनाव और भू-राजनीतिक जोखिमों पर केंद्रित रहेगा, क्योंकि ये कारक न केवल सुरक्षित-निवेश विकल्प की मांग को बढ़ाते हैं, बल्कि कच्चे तेल की कीमतों पर भी दबाव बनाए रखते हैं।
मेहता ने कहा कि आगे कोई भी वृद्धि जिंस और वैश्विक वित्तीय बाजारों में अस्थिरता को बढ़ा सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2025 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

