जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी में 740 रुपये का नुकसान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,500 रुपये घटकर 99,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।
नयी दिल्ली, आठ मई वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,500 रुपये घटकर 99,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।
99.9 प्रतिशत शुद्धता सोने की कीमत बुधवार को 1,00,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
चार दिन से जारी तेजी के सिलसिले को तोड़ते हुए, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बृहस्पतिवार को 1,550 रुपये घटकर 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में यह 1,00,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जिंस और मुद्रा जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘कई वैश्विक और घरेलू उत्प्रेरकों के एक साथ काम करने के कारण सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव रहा।’’
त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने में भारी गिरावट आई। यह उनके द्वारा किए गए वादों में से पहला सौदा था, जिससे सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों में मुनाफावसूली शुरू हो गई।
सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमत बुधवार के बंद भाव 98,940 रुपये प्रति किलोग्राम से 740 रुपये गिरकर 98,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 20.69 डॉलर या 0.62 प्रतिशत गिरकर 3,343.81 डॉलर प्रति औंस रह गया।
जिंस बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में संघर्ष और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से उपजे लगातार भू-राजनीतिक जोखिम सर्राफा कीमतों के लिए अनुकूल स्थिति बना रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2025 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

