एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 71 रुपये टूटा, चांदी में 156 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मूल्य में सुधार होने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 71 रुपये की गिरावट के साथ 51,125 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

जरुरी जानकारी | सोना 71 रुपये टूटा, चांदी में 156 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, छह जनवरी रुपये के मूल्य में सुधार होने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 71 रुपये की गिरावट के साथ 51,125 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,196 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 156 रुपये की तेजी के साथ 70,082 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जो इससे पिछले कारोबारी सत्र में 69,926 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपरिवर्तित रुख लिए खुला और शुरुआती कारोबार में तीन पैसे सुधरकर 73.14 रुपये प्रति डॉलर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना और चांदी दोनों क्रमशः 1,949 डॉलर प्रति औंस और 27.54 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2021 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).