जरुरी जानकारी | ईरान-इजराइल के बीच युद्धविराम की उम्मीद से सोना 900 रुपये टूटा, चांदी भी कमजोर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम की उम्मीदों से वैश्विक बाजार में कीमती धातु की सुरक्षित पनाहगाह के रूप में अपील कम होने से मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 900 रुपये गिरकर 98,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई।
नयी दिल्ली, 24 जून ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम की उम्मीदों से वैश्विक बाजार में कीमती धातु की सुरक्षित पनाहगाह के रूप में अपील कम होने से मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 900 रुपये गिरकर 98,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत पिछले कारोबारी सत्र में 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 800 रुपये टूटकर 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। सोमवार को यह 99,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘अमेरिका द्वारा ईरान और इजरायल के बीच पूर्ण युद्धविराम की पुष्टि के बाद सुरक्षित-निवेश के विकल्प के रूप में मांग में कमी आने से सोना दबाव में है। यह घोषणा ईरान द्वारा कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला करने के कुछ समय बाद की गई, जिससे तनाव कुछ समय के लिए बढ़ गया, लेकिन फिर जल्दी ही शांत हो गया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आगे तनाव बढ़ने की आशंका कम होने के साथ, निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं और सोने से हाथ खींच रहे हैं।’’
मंगलवार को चांदी की कीमतें भी 1,000 रुपये घटकर 1,04,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गईं। पिछले बाजार बंद में यह 1,05,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
इस बीच, विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 46.05 डॉलर या 1.37 प्रतिशत गिरकर 3,323.05 डॉलर प्रति औंस रह गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘निवेशक फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल की टिप्पणियों का इंतजार कर रहे हैं, जो मंगलवार और बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष अपनी बात रखने वाले हैं। इससे भविष्य में ब्याज दरों में कटौती के बारे में संकेत मिल सकता है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2025 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

