जरुरी जानकारी | सोना 150 रुपये मजबूत, चांदी 700 रुपये तेज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 150 रुपये की तेजी के साथ 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 14 दिसंबर वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 150 रुपये की तेजी के साथ 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
चांदी की कीमत भी 700 रुपये उछलकर 78,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची। पिछले कारोबार में यह 77,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बाद शुक्रवार को दिल्ली के बाजारों में सोना 150 रुपये मजबूत होकर 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।’’
एमसीएक्स के वायदा कारोबार में सोने के फरवरी अनुबंध का भाव 27 रुपये बढ़कर 62,481 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी के मार्च अनुबंध का भाव 112 रुपये उछलकर 75,188 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
वैश्विक बाजारों में सोना बढ़कर 2,037 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी उछाल के साथ 24.19 डॉलर प्रति औंस हो गई।
कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,037 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच डॉलर अधिक है।
गांधी ने कहा कि अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट और अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अगले साल नीतिगत दर में कटौती के संकेत से सोने की कीमतों में तेजी आई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2023 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

