जरुरी जानकारी | सोना 100 रुपये नरम, चांदी 400 रुपये लुढ़की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.
नयी दिल्ली, 26 फरवरी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमत 100 रुपये फिसलकर 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
सोने की तरह चांदी भी 400 रुपये की गिरावट के साथ 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। बीते कारोबारी सत्र में यह 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों से मिले सुस्ती के संकेतों के बीच दिल्ली के बाजारों में सोना (24 कैरेट) 100 रुपये नरम होकर 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाजिर भाव पर कारोबार कर रहा है।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,031 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से चार डॉलर कम है।
गांधी ने कहा कि खरीदारी के अभाव और कमजोर मांग रहने से सोमवार को यूरोपीय कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट हुई।
चांदी भी गिरावट के साथ 22.75 डॉलर प्रति औंस पर थी जबकि पिछले सत्र में यह 22.94 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2024 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

