एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 96,450 रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर, चांदी 2,500 रुपये चढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमत 50 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।

जरुरी जानकारी | सोना 96,450 रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर, चांदी 2,500 रुपये चढ़ी

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमत 50 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।

सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 50 रुपये गिरकर 96,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 50 रुपये बढ़कर 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछला बंद भाव 95,950 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

इस बीच, ताजा औद्योगिक मांग के कारण चांदी की कीमत 2,500 रुपये बढ़कर 97,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

सोमवार को चांदी 500 रुपये की गिरावट के साथ 95,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 13.67 डॉलर या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 3,224.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘डॉलर के कमजोर होने और अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर लगातार अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर के करीब स्थिर बनी हुई हैं।’’

मेहता ने कहा कि बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल की आगामी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर निवेशकों का ध्यान रहेगा, क्योंकि निवेशक इस बात के संकेत चाहते हैं कि अगर व्यापार तनाव बढ़ता है या आर्थिक स्थिति कमजोर होती है तो केंद्रीय बैंक क्या प्रतिक्रिया दे सकता है।

एशियाई बाजार में हाजिर चांदी मामूली रूप से गिरकर 32.32 डॉलर प्रति औंस रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी के अनुसार, कारोबारी अब मंगलवार को जारी होने वाले एनवाई एम्पायर स्टेट मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स सहित अमेरिका के वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।

इसके अलावा, बाजार सहभागियों को अधिक जानकारी के लिए फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के सदस्य थॉमस बार्किन और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड के संबोधन का भी इंतजार रहेगा।

गांधी ने कहा कि हालांकि, मुख्य ध्यान शुल्क से संबंधित घटनाक्रमों पर बना हुआ है, जो सर्राफा की कीमतों को प्रभावित कर सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).