Sukhdev Singh Gogamedi Murder: जयपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए भोंडसी जेल के तीन कैदियों को हिरासत में लिया

जयपुर पुलिस ने करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के सिलसिले में भोंडसी जेल के तीन कैदियों को पेशी वारंट पर अपनी हिरासत में ले लिया है. पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

गुरुग्राम (हरियाणा), 12 दिसंबर : जयपुर पुलिस ने करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के सिलसिले में भोंडसी जेल के तीन कैदियों को पेशी वारंट पर अपनी हिरासत में ले लिया है. पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. तीनों कैदी - संदीप उर्फ सुमित, भवानी सिंह उर्फ रोनी और राहुल लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बताए जाते हैं. ये तीनों गोगामेड़ी की हत्या के मुख्य शूटर नितिन फौजी के संपर्क में थे.

भोंडसी जेल के उपाधीक्षक चरण सिंह ने कहा, ‘‘जयपुर पुलिस इन तीनों कैदियों का पेशी वारंट लेकर रविवार को जेल पहुंची और उन्हें सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के सिलसिले में पूछताछ के लिए जयपुर ले गई. इनमें से दो कैदी महेंद्रगढ़ में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में नितिन फौजी के साथ शामिल थे.’’ यह भी पढ़ें : Bihar Emergency Number 14432: बिहार पुलिस ने गंभीर अपराधों के लिए नया आपातकालीन टोल फ्री नंबर 14432 जारी किया

गोगामेड़ी की पांच दिसंबर को उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस घटना के पांच दिन बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और राजस्थान पुलिस के संयुक्त अभियान में शूटर रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को चंडीगढ़ के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त