जरुरी जानकारी | गो फर्स्ट के समाधान पेशेवर ने आमंत्रित किए अभिरुचि पत्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्ज समाधान प्रक्रिया से गुजर रही विमानन कंपनी गो फर्स्ट के समाधान पेशेवर ने एयरलाइन के लिए सोमवार को इच्छुक कंपनियों से अभिरुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किए।
नयी दिल्ली, 10 जुलाई कर्ज समाधान प्रक्रिया से गुजर रही विमानन कंपनी गो फर्स्ट के समाधान पेशेवर ने एयरलाइन के लिए सोमवार को इच्छुक कंपनियों से अभिरुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किए।
गो फर्स्ट की कर्ज समाधान प्रक्रिया के लिए नियुक्त समाधान पेशेवर शैलेंद्र अजमेरा ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा कि नौ अगस्त तक अभिरुचि पत्र जमा किए जा सकते हैं। पात्र संभावित आवेदकों की सूची 19 अगस्त को जारी की जाएगी।
नोटिस के मुताबिक, इस अस्थायी सूची पर किसी भी तरह की आपत्तियां 24 अगस्त तक दाखिल की जा सकेंगी।
गो फर्स्ट ने गत दो मई को वित्तीय संकट का हवाला देते हुए अपना विमान परिचालन बंद करने और स्वैच्छिक रूप से कर्ज समाधान प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी लगा दी थी। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने 10 मई को कर्ज समाधान प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी देते हुए समाधान पेशेवर भी नियुक्त कर दिया था।
नोटिस के मुताबिक, परिचालन बंद कर चुकी एयरलाइन के करीब 4,200 कर्मचारी हैं। इसपर करीब 11,463 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)