जरुरी जानकारी | गोयल ने कश्मीरी शॉल के लिए श्रीनगर, दिल्ली हवाई अड्डों पर परीक्षण सुविधाएं स्थापित करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को अपनी पहलगाम यात्रा के दौरान अधिकारियों को श्रीनगर और दिल्ली हवाई अड्डों पर कश्मीरी शॉल के लिए परीक्षण सुविधाएं स्थापित करने का निर्देश दिया, ताकि इन उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके।

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को अपनी पहलगाम यात्रा के दौरान अधिकारियों को श्रीनगर और दिल्ली हवाई अड्डों पर कश्मीरी शॉल के लिए परीक्षण सुविधाएं स्थापित करने का निर्देश दिया, ताकि इन उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके।

उन्होंने एक कालीन गांव स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा, जो पर्यटकों के आने और स्थानीय कालीन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय शिल्प केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

गोयल केंद्र शासित प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

उन्होंने घाटी के उद्योगपतियों के एक प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की, जिन्होंने मंत्री को विभिन्न स्थानीय मुद्दों के बारे में बताया।

प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीरी शॉल के निर्यात में आने वाली बाधाओं, नए औद्योगिक पैकेज और मौजूदा औद्योगिक इकाइयों के लिए पैकेज का विस्तार करने की जरूरत सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गोयल ने प्रतिनिधिमंडल को केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड