जरुरी जानकारी | गोदरेज प्रॉपर्टीज का शुद्ध ऋण दूसरी तिमाही में बढ़कर 7,572 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल्टी फर्म गोदरेज प्रॉपर्टीज का शुद्ध ऋण चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में दो प्रतिशत बढ़कर 7,572 करोड़ रुपये हो गया। भविष्य के विकास के लिए भूमि अधिग्रहण पर ध्यान केंद्रित करने से कंपनी का वित्तपोषण बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 10 नवंबर रियल्टी फर्म गोदरेज प्रॉपर्टीज का शुद्ध ऋण चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में दो प्रतिशत बढ़कर 7,572 करोड़ रुपये हो गया। भविष्य के विकास के लिए भूमि अधिग्रहण पर ध्यान केंद्रित करने से कंपनी का वित्तपोषण बढ़ा है।

कंपनी की तरफ से जुलाई-सितंबर, 2024 तिमाही के नतीजों में यह सूचना दी गई है। अप्रैल-जून तिमाही के अंत में इसका शुद्ध ऋण 7,432 करोड़ रुपये था।

गोदरेज प्रॉपर्टीज देश के अग्रणी डेवलपरों में से एक है। दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), पुणे और बेंगलुरु में इसकी प्रमुख उपस्थिति है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने प्रतिभूतियों के निर्गम के जरिए 6,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बनाई है। बोर्ड ने पिछले महीने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। यह कोष इक्विटी शेयर, डिबेंचर, वरीय शेयर और अन्य पात्र प्रतिभूतियों सहित प्रतिभूतियों के निर्गम के जरिए जुटाए जाएंगे।

वित्तपोषण एक या अधिक चरणों में सार्वजनिक और/या निजी पेशकशों के जरिये किया जा सकता है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज सक्रिय रूप से भूमि खरीद रही है और भावी परियोजनाओं के विकास के लिए भूमि मालिकों के साथ साझेदारी भी कर रही है।

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री बुकिंग 84 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 22,527 करोड़ रुपये हो गई, जो रियल्टी फर्मों में सबसे अधिक है। इसने चालू वित्त वर्ष के लिए 27,500 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य रखा है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Weather Forecast Today, February 26: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD का पूर्वानुमान

PM Modi on Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता बने

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\