जरुरी जानकारी | गोदरेज प्रॉपर्टीज ने आवासीय परियोजना के लिए गुरुग्राम में नौ एकड़ जमीन खरीदी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गोदरेज प्रॉपर्टीज ने गुरुग्राम में नौ एकड़ जमीन खरीदी है। उसका अनुमान है कि यहां आवासीय परियोजना के विकास से उसे 2,500 करोड़ रुपये का बिक्री राजस्व मिलेगा।
नयी दिल्ली, तीन जनवरी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने गुरुग्राम में नौ एकड़ जमीन खरीदी है। उसका अनुमान है कि यहां आवासीय परियोजना के विकास से उसे 2,500 करोड़ रुपये का बिक्री राजस्व मिलेगा।
कंपनी ने 29 दिसंबर को शेयर बाजारों को इस बारे में सूचित किया। हालांकि, सौदे के मूल्य के बारे में जानकारी नहीं दी गई।
बाजार सूत्रों के अनुसार, गोदरेज प्रॉपर्टीज ने यह नौ एकड़ जमीन 300 करोड़ रुपये में खरीदी थी।
इसमें बताया गया कि इस भूमि पर 16 लाख वर्गफुट की आवासीय परियोजना का विकास किया जाएगा। परियोजना का अनुमानित राजस्व करीब 2,500 करोड़ रुपये होगा।
यह जगह रणनीतिक रूप से गोल्फ कोर्स रोड एक्सटेंशन से आसान पहुंच के साथ स्थित है, जिसे दक्षिणी पेरिफेरल रोड भी कहा जाता है।
गोदरेज प्रॉपर्टीज के कार्यकारी चेयरमैन पिरोजशा गोदरेज ने पिछले साल की शुरुआत में घोषणा की थी कि कंपनी भविष्य में परियोजनाओं के विकास पर एक अरब डॉलर का निवेश करेगी।
कंपनी सीधे या भूस्वामियों के साथ भागीदारी में आक्रामक तरीके से जमीन के टुकड़ों का अधिग्रहण कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)