देश की खबरें | गुरुग्राम में भीषण आग लगने से गोदाम और एक दर्जन से अधिक झुग्गियां राख
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम के सेक्टर 37-डी में शुक्रवार को भीषण आग लगने से कबाड़ का गोदाम, एक दर्जन से अधिक झुग्गियां और एक मिनी ट्रक जलकर राख हो गए।
गुरुग्राम, एक अप्रैल गुरुग्राम के सेक्टर 37-डी में शुक्रवार को भीषण आग लगने से कबाड़ का गोदाम, एक दर्जन से अधिक झुग्गियां और एक मिनी ट्रक जलकर राख हो गए।
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 से अधिक गाड़ियों को लगाया गया। करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया गया।
आग का धुंआ कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। घटना के कारण यहां बसई रोड पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के अनुसार आग सबसे पहले कबाड़ के गोदाम में लगी, जहां से यह झुग्गियों और मिनी ट्रक में फैल गई।
उन्होंने बताया कि आग के कारण झुग्गियों में रखे एलपीजी सिलेंडर भी फट गए।
अग्निशमन विभाग के उप निदेशक (तकनीकी) गुलशन कालरा ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में दोपहर 1.45 बजे सूचित किया गया। इसके बाद दमकल की गाड़ियां रवाना की गईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)