देश की खबरें | चरवाहे के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद बकरियां और भेड़ों को पृथक किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक चरवाहे के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद कर्नाटक में तुमकुरू गांव में लगभग 50 बकरियों और भेड़ को पृथक रखा गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 30 जून एक चरवाहे के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद कर्नाटक में तुमकुरू गांव में लगभग 50 बकरियों और भेड़ को पृथक रखा गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जिले के पशुपालन विभाग में एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने जब देखा कि गौरलहट्टी तालुका के गोडकेरे गांव में कुछ बकरियों और भेड़ों में सांस की समस्या है तो उनमें दशहत फैल गई।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि काफिला क्यों लुटा....

अधिकारी ने बताया कि, ‘‘इनमें कुछ जानवरों को एक चरवाहे ने पाल रखा था...अब हर जगह कोरोना वायरस को लेकर भय है और लोगों को आशंका है कि जानवर भी कहीं इस बीमारी की चपेट में न आ जाये।’’

उन्होंने बताया कि इसके बाद ग्रामीणों ने कर्नाटक के कानून एवं संसदीय मामलों के मंत्री जे सी मधुस्वामी की मदद ली और जिले के उपायुक्त के राकेश कुमार को मामले की जांच सौंपी गई।

यह भी पढ़े | कोरोना के केरल में 131 नए मरीज पाए गए: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्री ने पशुपालन विभाग को मामले की जांच करने के निर्देश दिये गये जिसके बाद विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे और उन्होंने नमूने एकत्र किये।

अधिकारी ने कहा कि पशुओं से एकत्र किए गए नमूनों को पशु स्वास्थ्य और एवं पशु चिकित्सा संस्थान भोपाल में भेजा गया।

उनके अनुसार कोविड-19 बकरियों और भेड़ों में नहीं पाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\