खेल की खबरें | ओडिशा के खिलाफ गोवा की नजरें जीत पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पिछले छह मैचों से लगातार ड्रा मुकाबले खेल रही एफसी गोवा की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र के प्लेऑफ में अपनी उम्मीदों को बनाये रखने के लिए बुधवार को ओडिशा एफसी के खिलाफ ड्रा की जगह जीत के साथ पूरे तीन अंक हासिल करना चाहेगी।
मडगांव, 16 फरवरी पिछले छह मैचों से लगातार ड्रा मुकाबले खेल रही एफसी गोवा की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र के प्लेऑफ में अपनी उम्मीदों को बनाये रखने के लिए बुधवार को ओडिशा एफसी के खिलाफ ड्रा की जगह जीत के साथ पूरे तीन अंक हासिल करना चाहेगी।
गोवा इस समय 17 मैचों में 24 अंकों के साथ तालिका में चौथे नंबर पर है। हैदराबाद के भी 24 ही अंक है, लेकिन वह एक पायदान नीचे है। ओडिशा की टीम तालिका में आखिरी पायदान पर है।
कोच जुआन फेरांडो जानते हैं कि उनके पास इस मैच में तीन अंक लेने का बेहतरीन मौका है। उन्हें हालांकि कई चाटिल खिलाड़ियों की कमी खलेगी।
फेरांडो ने कहा, ‘‘ हमारे कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं। लेकिन मैं भयभीत नहीं हूं क्योंकि हमारे पास एक बहुत अच्छी टीम है। समस्या केवल यह है कि इस मैच की तैयारी के लिए हमें केवल दो ही दिन का समय मिला। लेकिन खिलाड़ियों को लेकर मैं निराश नहीं हूं क्योंकि हमारे पास बहुत अच्छी टीम है और हर कोई टीम में अपना योगदान दे सकते हैं।’’
दूसरी तरफ, ओडिशा एफसी ने इस सत्र में अब तक सबसे ज्यादा 10 मुकाबले हारे हैं और टीम को पिछले आठ मैचों से जीत नहीं मिली है। अंतरिम मुख्य कोच गेराल्ड पियटन गोवा के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।
पिटयन ने कहा, ‘‘ मैं तर्क के साथ रहना चाहता हूं। गोवा एक अच्छी टीम है। मैं जानता हूं कि वे हमारे खिलाफ कैसे खेलेंगे। मैं उनकी रणनीतियों को जानता हूं। हमारे लिए यह जरूरी है कि शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन करें।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)