देश की खबरें | गोवा: पर्यटकों को दूधसागर प्रपात के पास जाने से रोका गया, लोगों से रेल पटरियों पर न चलने की अपील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा पुलिस और वन विभाग ने रविवार को उन सैकड़ों पर्यटकों को रोक दिया जो रमणीय दूधसागर जलप्रपात तक पहुंचने के लिए रेल पटरियों पर चल रहे थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पणजी, 16 जुलाई गोवा पुलिस और वन विभाग ने रविवार को उन सैकड़ों पर्यटकों को रोक दिया जो रमणीय दूधसागर जलप्रपात तक पहुंचने के लिए रेल पटरियों पर चल रहे थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गोवा सरकार ने पिछले सप्ताह ही संगुएम तालुका के मैनापी झरने में दो लोगों के डूबने के बाद लोगों के जलप्रपात तक जाने पर रोक लगा दी थी।

दूधसागर जलप्रपात गोवा-कर्नाटक सीमा पर स्थित है, और नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद जंगल से होकर जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है।

दक्षिण गोवा के कोलम स्टेशन पर उतरने के बाद सैकड़ों पर्यटकों ने दूधसागर तक पहुंचने के लिए दक्षिण-पश्चिम रेलवे लाइन की पटरियों पर चलने की कोशिश की।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस और वन विभाग के कर्मियों ने सभी पर्यटकों को जलप्रपात से काफी पहले ही रोक दिया।

उन्होंने कहा कि पर्यटक झरने तक पहुंचने के लिए रेल लाइन के किनारे 11 किलोमीटर पैदल चलने की तैयारी कर रहे थे।

घटना के बाद, दक्षिण पश्चिम रेलवे ने एक ट्वीट कर लोगों से पटरियों के किनारे न चलने का अनुरोध किया।

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने ट्वीट किया, ‘‘हम आपसे रेल डिब्बे के भीतर से ही दूधसागर जलप्रपात की सुंदरता का आनंद लेने का आग्रह करते हैं। पटरियों पर/इनके किनारे चलना न केवल आपकी अपनी सुरक्षा के लिए खतरनाक है, बल्कि रेलवे अधिनियम की धारा 147, 159 के तहत भी अपराध है। इससे रेलगाड़ियों की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\