देश की खबरें | गोवा: बेटी की आत्महत्या का बदला लेने के लिए व्यक्ति ने किशोर लड़के पर तेजाब फेंका; गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के पणजी में नाबालिग बेटी द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने का बदला लेने के लिए 17 वर्षीय एक लड़के पर तेजाब फेंकने के आरोप में पीड़िता के पिता को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकाराी दी।
पणजी, एक जुलाई गोवा के पणजी में नाबालिग बेटी द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने का बदला लेने के लिए 17 वर्षीय एक लड़के पर तेजाब फेंकने के आरोप में पीड़िता के पिता को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकाराी दी।
सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले नाबालिग लड़की और लड़के के बीच प्रेम संबंध टूट जाने के कारण लड़की ने आत्महत्या कर ली थी।
उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक राहुल गुप्ता ने बताया कि आरोपी पिता ने लड़के पर सोमवार को उस समय हमला किया जब वह अपने स्कूल (मापुसा शहर में) जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी पड़ोसी महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले का निवासी है।
उन्होंने बताया कि इस तेजाब हमले में लड़का 30 प्रतिशत तक जल गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
गुप्ता ने बताया कि आरोपी की बेटी और मापुसा के एक स्कूल में पढ़ने वाले किशोर लड़के के बीच प्रेम संबंध थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने शुक्रवार को गोवा स्थित अपनी कंपनी से तेजाब की पांच लीटर की कैन चुराई थी और उसे अपने स्कूटर में छिपा लिया था।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और गोवा बाल अधिनियम की धारा 8 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

