देश की खबरें | गोवा: शिवाजी की प्रतिमा को अपवित्र करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा पुलिस ने राज्य में मापुसा शहर के समीप छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को कथित रूप से अपवित्र करने को लेकर मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया।उत्तरी गोवा जिले के करसवडा गांव में 17 वीं सदी के योद्धा शासक छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा सोमवार सुबह ‘अपवित्र की गयी’ पायी गयी जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

पणजी, 15 अगस्त गोवा पुलिस ने राज्य में मापुसा शहर के समीप छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को कथित रूप से अपवित्र करने को लेकर मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया।उत्तरी गोवा जिले के करसवडा गांव में 17 वीं सदी के योद्धा शासक छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा सोमवार सुबह ‘अपवित्र की गयी’ पायी गयी जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस उपाधीक्षक जिवबा डाल्वी ने संवाददाताओं को बताया कि मंगलवार को तीन संदिग्धों-- नाइजसेल जोआक्विम फोनेका, एलेक्स फर्नांडीज और लॉरेंस मेंडेस को गिरफ्तार कर लिया गया और तीनों ही मापुसा के रहने वाले हैं।

सोमवार को मापुसा थाने के बाहर सैंकड़ो लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए इकट्ठा हो गये थे।

रविवार रात को प्रतिमा को कथित रूप से अपवित्र किया गया था जिसके बाद उसकी जगह सोमवार सुबह राज्य के समाज कल्याण मंत्री सुभाष पाल देसाई की उपस्थिति में नयी प्रतिमा लगायी गयी।

पुलिस उपाधीक्षक डाल्वी ने बताया कि एक अदालत ने तीनों संदिग्धों को छह दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने इस अपराध के पीछे की संभावित मंशा के बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है।

सोमवार रात में प्रतिमा के समीप स्थित आरोपियों की दुकानों में भीड़ ने तोड़फोड़ की थी।

डाल्वी ने बताया कि आरोपियों पर भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी