देश की खबरें | गोवा: कोविड-19 के चलते सादे तरीके से मनाया गया सेंट जेवियर का फीस्ट समारोह
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, तीन दिसंबर ओल्ड गोवा में बृहस्पतिवार को सेंट जेवियर का वार्षिक ‘फीस्ट’ समारोह सादे तरीके से मनाया गया।

प्रति वर्ष इस आयोजन में हजारों लोग एकत्रित होते हैं लेकिन इस साल कोविड-19 के चलते लोग सामूहिक रूप से एकत्र नहीं हो सके।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Updates: देशी कोरोना वैक्सीन का इमरजेंसी इस्तेमाल जल्द हो सकता है शुरू, AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताई ये अहम बात.

एक पादरी ने कहा कि बोम जीसस बैसिलिका के परिसर के बाहर सुबह से ही लंबी कतार देखने को मिली जहां 16वीं शताब्दी के स्पेनिश ईसाई संत के अवशेष संरक्षित कर रखे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर भीड़ जमा न हो, इसके लिए इंतजाम किए गए थे और कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऑनलाइन माध्यम से भी किया गया।

यह भी पढ़े | No Night Curfew In Delhi: दिल्ली में नाईट कर्फ्यू लागू करने की कोई योजना नहीं है: AAP सरकार ने हाईकोर्ट को कहा.

बोम जीसस बैसिलिका के रेक्टर फादर पैट्रीशियो फर्नांडीज ने कहा कि आयोजन के दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया तथा लोगों को अवशेष स्थल पर प्रार्थना करने का समय दिया गया।

बैसिलिका के एक वरिष्ठ पादरी ने कहा कि श्रद्धालुओं को सामूहिक प्रार्थना सभा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई और मुख्य आयोजन पूर्वाह्न साढ़े दस बजे हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)