देश की खबरें | गोवा: वन्यजीव अभयारण्यों में 14 झरनों वाले इलाकों में जाने पर लगा प्रतिबंध हटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा सरकार ने अपने एक हालिया आदेश में संशोधन करते हुए राज्य में वन्यजीव अभयारण्यों के भीतर स्थित 14 झरनों में लोगों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया है।
पणजी, 19 जुलाई गोवा सरकार ने अपने एक हालिया आदेश में संशोधन करते हुए राज्य में वन्यजीव अभयारण्यों के भीतर स्थित 14 झरनों में लोगों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया है।
दक्षिण गोवा जिले के मैनापी झरने में दो लोगों के डूबने के बाद वन विभाग ने पिछले हफ्ते झरनों और वन्यजीव अभयारण्यों के आसपास के इलाकों में लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने मंगलवार को आदेश में संशोधन किया, जिससे सतारी (उत्तरी गोवा जिला), धारबंदोड़ा, संगुएम और काणकोण तालुका (सभी दक्षिण गोवा में) में 14 कम जोखिम वाले झरनों में जाने की अनुमति मिल गई।
आदेश में बताया गया है कि ये झरने तत्काल प्रभाव से जनता के लिए खोल दिये गये हैं।
आगंतुकों को निर्देशित प्रवेश बिंदुओं से टिकट खरीदना होगा।
आदेश में कहा गया है, "सभी आगंतुको को अपनी सुरक्षा के लिए वन विभाग के निर्धारित नियमों का पालन करना होगा और वे वन्य जीवों के लिए किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)