देश की खबरें | जेएसओ के पद के लिए 21 और 22 नवंबर को स्क्रीनिंग परीक्षा करवाएगा गोवा लोक सेवा आयोग
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 21 अक्टूबर गोवा लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने बुधवार को कहा कि जूनियर स्केल अधिकारी (जेएसओ) के पदों के लिए कम्प्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (सीबीआरटी) से पहले एक स्क्रीनिंग परीक्षा 21 और 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

जीपीएससी के अध्यक्ष जोस मैनुएल नोरोन्हा ने कहा कि परीक्षा 29 मार्च को होनी थी लेकिन कोविड-19 के कारण इसे टाल दिया गया था।

यह भी पढ़े | आपत्तिजनक पोस्ट मामले में गिरफ्तार पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया को लखनऊ हाईकोर्ट से मिली जमानत: 21 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, “भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आयोग ने 21 और 22 नवंबर को एक स्क्रीनिंग परीक्षा कराने का निर्णय लिया है ताकि सीबीआरटी की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जा सके।”

जेएसओ के 22 पद के लिए इस वर्ष जनवरी में विज्ञापन दिया गया था और आयोग को लगभग 3600 आवेदन प्राप्त हुए।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार के भोजपुर में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को दिखाए गए काले झंडे, विरोध में जमकर हुई नारेबाजी- देखें वीडियो.

नोरोन्हा ने कहा कि महामारी और सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए आयोग ने इस बार सीबीआरटी की मुख्य परीक्षा से पहले स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)