एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस प्रमुख बीना नाइक ने इस्तीफा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रमुख बीना शांताराम नाइक ने युवा पीढ़ी को मौका देने के लिए शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया।

देश की खबरें | गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस प्रमुख बीना नाइक ने इस्तीफा दिया

पणजी, चार अक्टूबर गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रमुख बीना शांताराम नाइक ने युवा पीढ़ी को मौका देने के लिए शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया।

नाइक ने अपने त्याग पत्र में कहा कि वह कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में काम करती रहेंगी।

नाइक नवंबर 2021 में गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रमुख चुनी गई थीं।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि मेरे लिए पद छोड़ने और युवा पीढ़ी के वास्ते राह तैयार करने का यह सही समय है।’’

उन्होंने कहा कि महिला इकाई की प्रमुख के रूप में सेवा करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है।

नाइक ने कहा, ‘‘संगठन को मजबूत करने के लिए मुझे जो अवसर दिया गया, उसके लिए मैं तहे दिल से आभार जताती हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2024 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).