एजेंसी न्यूज

Goa: फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत; मंत्री ने दोषियों के खिलाफ ‘कड़ी कार्रवाई’ का भरोसा दिलाया

उत्तरी गोवा के सत्तारी तालुका में महादेई वन्यजीव अभयारण्य के बाहरी इलाके में एक तेंदुए की तार के फंदे में फंसने से मौत हो गई. वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Goa: फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत; मंत्री ने दोषियों के खिलाफ ‘कड़ी कार्रवाई’ का भरोसा दिलाया
प्रतिकात्म्तक तस्वीर (Photo Credits File)

पणजी, 23 दिसंबर : उत्तरी गोवा के सत्तारी तालुका में महादेई वन्यजीव अभयारण्य के बाहरी इलाके में एक तेंदुए की तार के फंदे में फंसने से मौत हो गई. वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि मृत तेंदुए का शव शुक्रवार सुबह कोपोर्डेम गांव के पास मिला और माना जा रहा है कि उसकी मौत बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात में हुई.

उन्होंने कहा कि अभयारण्य की सीमा पर तार का फंदा लगाया गया था. गोवा के वन मंत्री विश्वजीत राणे ने एक वरिष्ठ अधिकारी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा भी दिलाया है. यह भी पढ़ें : भाजपा सरकार के अत्याचार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी सपा : अखिलेश यादव

एक अधिकारी ने कहा, “नर तेंदुए की तार के फंदे में फंसने के कारण मौत हो गई. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल के लिए रवाना किए गए.” वन मंत्री राणे ने ‘पीटीआई-’ से घटना के बारे में बात करते हुए कहा कि तेंदुए की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ‘कड़ी कार्रवाई’ की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2022 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).