देश की खबरें | गोवा विधानसभा ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ सम्मान दिए जाने पर बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा विधानसभा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिस्र के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किए जाने पर मंगलवार को बधाई दी।

पणजी, 18 जुलाई गोवा विधानसभा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिस्र के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किए जाने पर मंगलवार को बधाई दी।

मॉनसून सत्र के पहले दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री को बधाई देने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी को पिछले महीने काहिरा में राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी द्वारा मिस्र के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किया गया था।

सदन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को “मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई देने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव किया।”

प्रस्ताव में कहा गया, “यह सम्मान माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी द्वारा प्राप्त 13वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।”

सदन ने भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 को प्रक्षेपित करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को भी बधाई दी।

इसरो ने 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिये चंद्रयान -3 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें