देश की खबरें | गोवा सरकार ने सनबर्न उत्सव के आयोजन की अनुमति देने से इंकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा सरकार ने बुधवार को कहा कि वह 15वें सनबर्न ईडीएम उत्सव के आयोजन की अनुमति नहीं देगी। इस संगीत उत्सव का आयोजन दिसंबर के महीने में होना था।

पणजी, 24 नवंबर गोवा सरकार ने बुधवार को कहा कि वह 15वें सनबर्न ईडीएम उत्सव के आयोजन की अनुमति नहीं देगी। इस संगीत उत्सव का आयोजन दिसंबर के महीने में होना था।

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने गोवा में सनबर्न उत्सव के आयोजन की अनुमति देने से इंकार कर दिया है। मैंने अनुमति से इंकार करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है।’’ उन्होंने और कोई जानकारी नहीं दी।

15वें सनबर्न का आयोजन दिसंबर में वागाटोर में होना था, यहां तक कि आयोजकों ने घोषणा कर दी थी कि सिर्फ पूर्ण टीकाकरण कराने वालों की ही इसमें भाग लेने की अनुमति होगी।

इसबीच, गोवा के पर्यटन मंत्री अजगांवकर ने बताया कि सनबर्न उत्सव के आयोजन की अनुमति देनी है या नहीं, यह मुख्यमंत्री के विवेक पर निर्भर करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें मुख्यमंत्री के फैसले का सम्मान करना चाहिए।’’

सनबर्न भारत में आयोजित होने वाला व्यावसायिक इलेक्ट्रॉनिक नृत्य संगीत उत्सव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू