देश की खबरें | गोवा सरकार ने आईआईटी परिसर सत्तारी में नहीं बनाने का फैसला लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता के दबाव के सामने झुकते हुए गोवा की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि सत्तारी तालुका के शेल मेलौलिम गांव में प्रस्तावित आईआईटी परिसर का निर्माण अब दूसरी जगह कराया जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 15 जनवरी जनता के दबाव के सामने झुकते हुए गोवा की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि सत्तारी तालुका के शेल मेलौलिम गांव में प्रस्तावित आईआईटी परिसर का निर्माण अब दूसरी जगह कराया जाएगा।

परिसर निर्माण के प्रस्ताव का स्थानीय लोगों ने भारी विरोध किया और आईआईटी के लिए अपनी जमीन देने से साफ इंकार कर दिया।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बृहस्पतिवार की शाम को अपने सरकारी आवास पर सत्तारी तालुका के जिला पंचायत सदस्यों और सरपंचों के साथ बैठक की। इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और वलपोई से विधायक विश्वजीत राणे भी उपस्थित थे।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा लगातार विरोध किए जाने के बाद सरकार ने परिसर को सत्तारी से हटाकर दूसरी जगह ले जाने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और इसी कारण हमने परियोजना को सत्तारी से हटाने का फैसला किया है।’’

सरकार ने हालांकि अभी तक यह तय नहीं किया है कि आईआईटी परिसर अब कहां बनेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान