खेल की खबरें | गोवा की निगाहें आईएसएल सत्र में पहली जीत पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एफसी गोवा की टीम सोमवार को यहां शुरू होने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में मजबूत नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी के खिलाफ सत्र की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी।

मडगांव, 29 नवंबर एफसी गोवा की टीम सोमवार को यहां शुरू होने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में मजबूत नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी के खिलाफ सत्र की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी।

गोवा ने बेंगलुरू एफसी के खिलाफ शुरूआती मैच में शानदार वापसी की और इस मैच को 2-2 से ड्रा कराया। लेकिन दूसरे मैच में उसे मुंबई सिटी एफसी से 0-1 से हार का मुंह देखना पड़ा।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 2nd ODI 2020: भारत के लिए 250 वनडे खेलने वाले 9वें खिलाड़ी बने कप्तान विराट कोहली.

लेकिन अब सोमवार को मुख्य कोच जुआन फेरांडो चाहेंगे कि उनकी टीम पूरे तीन अंक हासिल करे जो उनके लिये पूरे सत्र में मनोबल बढ़ाने का काम करेगी।

और ऐसा करने के लिये एफसी गोवा की टीम अपने स्पेनिश स्ट्राइकर इगोर एंगुलो पर निर्भर होगी जिन्होंने बेंगलुरू के खिलाफ मैच में दो गोल दागे थे। लेकिन 36 साल के खिलाड़ी को फिर से वही जादू दोहराने के लिये अन्य स्ट्राइकरों - आरेन डिसिल्वा, देवेंद्र मुर्गांकर, इशान पंडिता और मकान चोथे में से जो भी खेले - की मदद चाहिए होगी।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 2nd ODI 2020: दुसरे वनडे मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने लगाया रनों का अंबार, भारत को जीत के लिए मिला 390 रन का बढ़ा लक्ष्य.

गोवा के रीडीम तलांग चयन के लिये उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि रेड कार्ड दिखाये जाने के बाद उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगा है।

वहीं दूसरी ओर नार्थईस्ट अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी जिसने मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ 1-0 की जीत से अपना अभियान शुरू किया था। हालांकि उन्होंने केरल ब्लास्टर्स से 2-2 से ड्रा खेला।

उनके मुख्य कोच गेरार्ड नुस उम्मीद करेंगे कि टीम के विदेशी खिलाड़ी फिर से अपनी भूमिका अच्छी तरह निभायें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड