एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | गोवा को इस सत्र में पर्यटकों की आवाजाही महामारी-पूर्व के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गोवा सरकार को चालू सीजन में पर्यटकों की आवाजाही महामारी-पूर्व के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। महामारी से पहले 2019 में गोवा में 81 लाख पर्यटक आए थे।

जरुरी जानकारी | गोवा को इस सत्र में पर्यटकों की आवाजाही महामारी-पूर्व के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद

पणजी, 13 दिसंबर गोवा सरकार को चालू सीजन में पर्यटकों की आवाजाही महामारी-पूर्व के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। महामारी से पहले 2019 में गोवा में 81 लाख पर्यटक आए थे।

राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि उत्तरी गोवा जिले में मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के उद्घाटन से इस क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

गोवा में पर्यटन का सीजन आमतौर पर नवंबर में शुरू होता है और फरवरी तक चलता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अनुमान के अनुसार, पर्यटकों की संख्या वर्ष 2019 के स्तर तक पहुंच जाएगी। यानी इस सत्र में पर्यटकों की आवाजाही 81 लाख के आसपास रहेगी।

पिछले दो साल में कोरोना वायरस महामारी के कारण गोवा में पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

वर्ष 2019 में इस समुद्र तटीय राज्य में नौ लाख अंतरराष्ट्रीय पर्यटक और 72 लाख घरेलू पर्यटक आए थे।

उन्होंने कहा कि राज्य के दूसरे हवाईअड्डे मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन और जर्मनी, अमेरिका, ब्रिटेन जैसे नए बाजारों (जहां ई-वीजा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है) के खुलने से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

खुंटे ने कहा कि पर्यटन विभाग ने ‘होम स्टे’ नीति जैसी कई नई पहल शुरू की हैं, जो इस क्षेत्र को प्रोत्साहित करेंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मदद करेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2022 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).