देश की खबरें | गोवा : अमित शाह की जनसभा के स्थल की ओर जा रहे कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा स्थल पर रविवार को विरोध प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष अमित पाटकर और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को रास्ते में ही हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पणजी, 16 अप्रैल गोवा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा स्थल पर रविवार को विरोध प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष अमित पाटकर और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को रास्ते में ही हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया।
अमित पाटकर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पोंडा कस्बे के पास फरमागुडी मैदान से लगभग 10 किलोमीटर दूर बनस्टारिम पुल पर हिरासत में ले लिया गया, जहां शाह का देर शाम को एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस नेता शाह की रैली में जा रहे थे। हम कर्नाटक द्वारा महादयी नदी के पानी की दिशा मोड़ने पर शाह के बयान के बारे में स्पष्टीकरण मांगना चाहते थे।’’
पाटकर ने दावा किया कि शाह ने कर्नाटक में एक जनसभा में कहा था कि महादयी नदी के पानी को मोड़ा जाएगा, जिसके लिए गोवा सरकार ने अपनी सहमति दे दी है।
उन्होंने कहा, ‘‘अमित शाह भाजपा के नेता हो सकते हैं, लेकिन वे देश के गृह मंत्री हैं। हमें जनसभा के दौरान उनसे सवाल करने का अधिकार है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)