देश की खबरें | गोवा चर्च ने पोप लियो 14 के चुनाव पर खुशी व्यक्त की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा चर्च ने शुक्रवार को पोप लियो 14 के चुनाव की सराहना करते हुए कहा कि कैथोलिकों के नए प्रमुख ने संवाद, शांति और एकता पर जोर दिया है।
पणजी, आठ मई गोवा चर्च ने शुक्रवार को पोप लियो 14 के चुनाव की सराहना करते हुए कहा कि कैथोलिकों के नए प्रमुख ने संवाद, शांति और एकता पर जोर दिया है।
रॉबर्ट प्रीवोस्ट को बृहस्पतिवार को पोप चुना गया, जो कैथोलिक चर्च के इतिहास में इस पद पर आसीन होने वाले पहले अमेरिकी बन गए हैं। उन्होंने पोप फ्रांसिस की जगह ली है, जिनका हाल ही में निधन हो गया था।
ऑगस्टीनियन धार्मिक परंपरा के 69 वर्षीय सदस्य रॉबर्ट प्रीवोस्ट ने अपना जीवन पेरू में सेवा करते हुए बिताया है। उन्होंरने अपना नाम लियो 14वां रखा है।
ओल्ड गोवा में सेंट जोसेफ वाज़ रिन्यूअल सेंटर के निदेशक फादर हेनरी फाल्काओ ने कहा कि चर्च नए पोप का इंतजार कर रहा था।
उन्होंने कहा, "यह पूरे चर्च के लिए हमेशा खुशी की खबर होती है। वह लगभग 1.4 अरब कैथोलिकों के नेता हैं।"
उन्होंने कहा कि उनके पहले संबोधन से ही ऐसा लग रहा है कि उनका रुख समावेशी है।
फादर फाल्काओ ने कहा, "पूरी दुनिया नैतिक मार्गदर्शन के लिए पोप की ओर देखती है, यही वजह है कि उन्होंने अपने शुरुआती संबोधन में संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया।"
उन्होंने कहा, "हमें खुशी है कि ईश्वर ने हमें एक ऐसे पोप से नवाजा है जो संवाद, दुनिया में शांति, राष्ट्रों और लोगों के बीच एकता पर जोर दे रहा है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)