देश की खबरें | गोवा के मुख्मयंत्री ने कोरोना वायरस संक्रमण के सामुदायिक स्तर पर फैलने संबंधित अपना बयान वापस लिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद कुमार सावंत में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के सामुदायिक स्तर पर फैलने से संबंधित अपने बयान को बुधवार को वापस ले लिया।
पणजी, एक जुलाई गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद कुमार सावंत में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के सामुदायिक स्तर पर फैलने से संबंधित अपने बयान को बुधवार को वापस ले लिया।
सावंत ने कहा कि गोवा की ''वायु में वायरस नहीं है'' और स्वास्थ्य अधिकारी संक्रमण के फैलने के रास्तों का पता लगा सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, ''हो सकता है कि मैंने पहले कहा हो कि गोवा में वायरस सामुदायिक स्तर पर फैल सकता है, लेकिन मैंने पूछताछ की तो बताया गया कि ऐसा नहीं है... वायु में वायरस नहीं है।''
सावंत ने कहा कि संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।
शुरुआत में ग्रीन जोन रहे गोवा में मई के पहले सप्ताह से संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। अब संक्रमितों की संख्या 1,000 से अधिक हो गई है, जिनमें से चार लोगों की जान जा चुकी है।
उन्होंने कहा, ''हमें सतर्क रहने की जरूरत है। मैं पहले भी लोगों से कहा था और अब भी कह रहा हूं कि एक दूसरे से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और मास्क पहनें। हमें दिशा-निर्देशों का उल्लंघन नहीं करना चाहिये।''
बीते सप्ताह मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल हुआ भाजपा का एक विधायक मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।
इससे संबंधित एक सवाल के जवाब में सावंत ने कहा, ''बैठक के दौरान शारीरिक दूरी का ध्यान रखा गया था।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)