एजेंसी न्यूज

गोवा के मुख्यमंत्री लॉकडाउन को तीन मई से आगे बढ़ाने के पक्ष में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के बाद सावंत ने संवाददाताओं से कहा कि गोवा की सीमाएं सील रहेंगी, जबकि राज्य में आर्थिक गतिविधियां धीरे-धीरे फिर से शुरू होंगी।

गोवा के मुख्यमंत्री लॉकडाउन को तीन मई से आगे बढ़ाने के पक्ष में
जमात

पणजी, 27 अप्रैल गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार की राय है कि तटीय राज्य में लॉकडाउन को तीन मई से आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के बाद सावंत ने संवाददाताओं से कहा कि गोवा की सीमाएं सील रहेंगी, जबकि राज्य में आर्थिक गतिविधियां धीरे-धीरे फिर से शुरू होंगी।

उन्होंने कहा कि गोवा सरकार प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर लॉकडाउन को तीन मई से आगे बढ़ाने का आग्रह करेगी।

गोवा में अब तक कोरोना वायरस के सात मामले सामने आए हैं और इस संक्रामक बीमारी से सभी मरीज ठीक हो गए हैं।

मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉफ्रेंस में कहा कि देश को अर्थव्यवस्था को अहमियत देनी होगी। साथ-साथ कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को जारी रखना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन के सकारात्मक नतीजे आए हैं। देश पिछले डेढ़ महीने में हजारों जानें बचा पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).