देश की खबरें | गोवा: सड़क किनारे झुग्गियों से टकराई बस, चार मजदूरों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण गोवा जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में बेकाबू निजी बस सड़क किनारे बनी दो झोपड़ियों में जा घुसी, जिससे चार मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पणजी, 26 मई दक्षिण गोवा जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में बेकाबू निजी बस सड़क किनारे बनी दो झोपड़ियों में जा घुसी, जिससे चार मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शनिवार रात करीब 11.30 बजे वर्ना औद्योगिक क्षेत्र में हुई, उस समय सड़क निर्माण का काम करने वाले मजदूर झुग्गियों में सो रहे थे।

पुलिस उपाधीक्षक संतोष देसाई ने कहा कि बस चालक की पहचान पास के कार्टोलिम गांव के निवासी भरत गोवेकर के रूप में हुई है, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि वाहन चालक की चिकित्सा जांच से पुष्टि हुई है कि घटना के समय वह शराब के नशे में था।

एक मजदूर ने दावा किया कि बस चालक ने घटना स्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों को घटना के बारे में किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक निजी कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रही बस दो झुग्गियों में जा घुसी, जहां मजदूर सो रहे थे।

उन्होंने कहा, “चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

पुलिस ने बताया कि मजदूरों को एक ठेकेदार ने काम पर लगाया था।

एक मजदूर ने पत्रकारों को बताया कि बस उनकी झुग्गियों में जा घुसी। मजदूर रूपेंद्र कुमार माथुर ने दावा किया, “घटना के बाद, बस चालक ने हमें किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बस चालक शराब के नशे में था।”

माथुर के चाचा रमेश माथुर और भाई अनिल माथुर की इस घटना में मौत हुई है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि घटनास्थल पर चिकित्सा सहायता देर से पहुंची, जिसके कारण पीड़ितों को मडगांव के जिला अस्पताल ले जाने में देरी हुई।

रूपेंद्र माथुर ने यह भी कहा कि वह दुर्घटना प्रभावित झुग्गियों में से एक में रह रहे थे, लेकिन एक फोन कॉल सुनने के लिये झोपड़ी से बाहर आने के कारण वह बच गए।

उन्होंने कहा, “मोबाइल फोन पर बात करने के लिए झोपड़ी से बाहर आए तीन और लोग भी बच गए।”

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि नशे की हालत में गाड़ी चला रहे बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा कि मजदूरों को झुग्गियों में ठहराने वाले ठेकेदार और उप-ठेकेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, “सरकार ठेकेदारों और उपठेकेदारों को काली सूची में डाल देगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\