एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में 33 प्रतिशत चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सिविल निर्माण और बुनियादी ढांचा विकास कंपनी ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड का शेयर मंगलवार को बाजार में 71 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 33 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में 33 प्रतिशत चढ़ा

नयी दिल्ली, एक जुलाई सिविल निर्माण और बुनियादी ढांचा विकास कंपनी ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड का शेयर मंगलवार को बाजार में 71 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 33 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई में कंपनी का शेयर 91.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य के मुकाबले 28.30 प्रतिशत अधिक है। कारोबार के दौरान यह 33.80 प्रतिशत बढ़कर दिन के उच्चतम स्तर 95 रुपये पर पहुंच गया। बाद के यह 33.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 94.72 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी के शेयर ने एनएसई पर निर्गम मूल्य से 26.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 90 रुपये पर बाजार में अपनी शुरुआत की। अंत में यह 33 प्रतिशत के उछाल के साथ 94.46 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 565.66 करोड़ रुपये रहा।

पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के आरंभिक शेयर निर्गम (आईपीओ) को 86 गुना अधिक अभिदान मिला था।

119 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का मूल्य दायरा 67-71 रुपये प्रति शेयर था।

कंपनी के बयान के अनुसार, ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड आईपीओ से प्राप्त राशि में से 75 करोड़ रुपये कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण के लिए, 14.26 करोड़ रुपये निर्माण उपकरण/मशीनरी की खरीद के लिए तथा शेष राशि का उपयोग सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).