जरुरी जानकारी | वैश्वीकरण से भारत का जीडीपी तीन गुना हुआ, पर श्रमिकों को फायदा नहीं मिला : मास्किन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता एरिक मास्किन ने शनिवार को कहा कि वैश्वीकरण ने एक पीढ़ी में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को तीन गुना कर दिया है, लेकिन देश में श्रमिकों को इसका लाभ नहीं मिला है।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता एरिक मास्किन ने शनिवार को कहा कि वैश्वीकरण ने एक पीढ़ी में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को तीन गुना कर दिया है, लेकिन देश में श्रमिकों को इसका लाभ नहीं मिला है।

उन्होंने साथ ही कहा कि बढ़ती असमानता की समस्या का हल कोविड-19 महामारी से पार पाने से भी ज्यादा मुश्किल हो सकता है।

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री ने अशोका यूनिवर्सिटी के छात्रों को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए कहा कि वैश्वीकरण से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में व्यापक समृद्धि आई है, लेकिन इसकी वजह से मेहनताने एवं आय में असमानता भी बढ़ी है।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र और गणित के प्रोफेसर मास्किन ने कहा, "वैश्वीकरण ने एक पीढ़ी में भारत की जीडीपी को तीन गुना कर दिया है जो एक शानदार उपलब्धि है, लेकिन इसका देश के श्रमिकों को लाभ नहीं मिला है।"

उन्होंने कई विकासशील देशों में असमानता के बढ़ने को आश्चर्यजनक बताते हुए कहा कि असमानता की समस्या का हल बाजार की ताकतें नहीं कर सकतीं।

मास्किन ने कहा, "फिर भी, भारत कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करेगा, ऐसी चुनौतियां जिनका हल महामारी से पार पाने से भी ज्यादा मुश्किल हो सकता है .... यह चुनौती आय की बढ़ती असमानता की समस्या है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर