कोविड-19 के चलते 2020 की पहली तिमाही में वैश्विक व्यापार तीन प्रतिशत गिरा: संयुक्त राष्ट्र
व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (अंकटाड) ने एक रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक व्यापार में गिरावट के साथ जिंस कीमतों में कमी आई है। जिंसों की कीमतें बीते साल दिसंबर से तेजी से गिरी हैं।
संयुक्त राष्ट्र, 14 मई संयुक्त राष्ट्र के व्यापार निकाय ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते 2020 की पहली तिमाही में वैश्विक व्यापार में तीन प्रतिशत की कमी आई है और आने वाली तिमाहियों में इसमें और गिरावट की आशंका है।
व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (अंकटाड) ने एक रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक व्यापार में गिरावट के साथ जिंस कीमतों में कमी आई है। जिंसों की कीमतें बीते साल दिसंबर से तेजी से गिरी हैं।
यह रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय सांख्यिकी समुदाय और राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों की मदद से तैयार की गई है।
अंकटाड के महासचिव मुखिसा कित्युई ने कहा कि हर जगह सरकारों पर कोविड-19 के बाद सुधार के निर्णय लेने का दबाव हैं, जिसके दीर्घकालिक परिणाण होंगे।
इस रिपोर्ट को 36 अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने संयुक्त रूप से तैयार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी के चलते इस साल की पहली तिमाही- जनवरी-मार्च में वैश्विक व्यापार में तीन प्रतिशत की कमी हुई।
सांख्यिकी गतिविधि समन्वय समिति (सीसीएसए) द्वारा संकलित इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरी तिमाही में मंदी गहराने की आशंका है, जब वैश्विक व्यापार में रिकॉर्ड 27 प्रतिशत की गिरावट हो सकती है।
इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को अनुमान जताया था कि कोविड-19 महामारी के चलते इस साल वैश्विक अर्थव्यवस्था में 3.2 प्रतिशत की कमी आएगी। यह 1930 की महामंदी के बाद सबसे अधिक गिरावट होगी।
संयुक्त राष्ट्र की अर्ध वार्षिकी रिपोर्ट में कहा गया कि कोरोना वायरस के असर से अगले दो वर्षों के दौरान वैश्विक उत्पादन में करीब 8500 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान होने की आशंका है, जिसके पिछले चार वर्षों की पूरी बढ़त खत्म हो जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

