जरुरी जानकारी | गरीबों तक कोविड-19 टीका पहुंचाने की वैश्विक परियोजना ‘कोवैक्स’ के सामने धन का संकट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीन, फ्रांस, जर्मनी, रूस और अमेरिका जैसे देशों ने कोवैक्स में शामिल होने की इच्छा नहीं दिखायी है। अमेरिका और अन्य कुछ देशों ने कोवैक्स में शामिल होने से मना कर दिया है। उन्होंने कोरोना वायरस के संभावित टीके के लिए 2021 की आपूर्ति के एक बड़े हिस्से के लिए सीधे दवा कंपनियों के साथ समझौता किया है।

चीन, फ्रांस, जर्मनी, रूस और अमेरिका जैसे देशों ने कोवैक्स में शामिल होने की इच्छा नहीं दिखायी है। अमेरिका और अन्य कुछ देशों ने कोवैक्स में शामिल होने से मना कर दिया है। उन्होंने कोरोना वायरस के संभावित टीके के लिए 2021 की आपूर्ति के एक बड़े हिस्से के लिए सीधे दवा कंपनियों के साथ समझौता किया है।

डॉक्टर्स विदआउट बॉर्डर्स के साथ पहले काम कर चुके स्वास्थ्य परामर्शक रोहित मालपानी ने कहा, ‘‘ निकट अवधि में टीके की आपूर्ति होती नहीं दिख रही है और ना ही इसके लिए पैसा है।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब इस काम के लिए नहीं पड़ेगा भटकना.

कोवैक्स की अवधारणा देशों को उनकी माली हालत देखे बिना कोरोना वायरस के टीके तक पहुंच उपलब्ध कराने को लेकर बनायी गयी थी।

इस परियोजना को तैयार करने में विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ-साथ दुनिया के 60 प्रतिशत बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान चलाने वाले लोक-निजी गठबंधन गावी और कोलिएशन फॉर एपिडेमिक प्रिपेयरडनैस इनोवेशंस (सीईपीआई) ने भी काम किया। इसमें गावी और सीईपीआई को बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से भारी मात्रा में मौद्रिक मदद मिलती है।

यह भी पढ़े | गूगल ने चुनिंदा बाजारों में पिक्सल5 और पिक्सल 4ए 5जी किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.

कोवैक्स का लक्ष्य 2021 के अंत तक कोरोना वायरस के संभावित टीके की दो अरब खुराक जुटाना है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कोविड-19 का जो टीका सफल होगा उसकी प्रत्येक व्यक्ति को एक या दो या कितनी खुराक चाहिए होंगी।

इस परियोजना में भागीदारी करने वाले देश टीके को चाहे तो कोवैक्स से खरीद भी सकते हैं या जरूरत पड़ने पर मुफ्त में भी ले सकते हैं।

कोवैक्स के सामने जो शुरुआती बड़ी समस्या उभरकर सामने आयी वो यह कि दुनिया के कुछ सबसे अमीर देशों ने दवा कंपनियों के साथ टीके को लेकर सीधे बातचीत या समझौते कर लिए। इन देशों ने टीके को अनुमति मिलने से पहले ही उसकी 2021 की एक बड़ी आपूर्ति के लिए सौदे कर लिए। इसका मतलब उन्हें इस महत्वकांक्षी परियोजना में भागीदार होने की जरूरत नहीं।

इतना ही नहीं यूरोपीय संघ ने कोवैक्स को 40 करोड़ डॉलर की मदद देकर समर्थन किया लेकिन 27 देशों का यह संघ कोवैक्स को टीका खरीदने में उपयोग नहीं करेगा। इसे कुछ लोग परियोजना की टीकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने की क्षमता में कमी के रूप में देखते हैं।

गावी, विश्व स्वास्थ्य संगठन और सीईपीआई ने सितंबर में घोषणा की थी कि विश्व की दो तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले देश कोवैक्स में शामिल हुए हैं। लेकिन साथ ही माना था कि उन्हें सरकारों से करीब 40 करोड़ डॉलर और चाहिए।

संवाद समिति ने इस हफ्ते होने जा रही संगठन की बैठक से पहले दस्तावेजों को देखा है और इन आंतरिक दस्तावेजों के मुताबिक उपरोक्त राशि के बिना गावी टीके खरीदने के लिए समझौते नहीं कर सकती है।

कोवैक्स इस हफ्ते भारतीय टीका विनिर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के साथ भी 20 करोड़ खुराक खरीदने का समझौता नहीं कर सकी। कंपनी ने स्पष्ट कर दिया है कि उसके उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा भारत के लोगों को जाएगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\