जरुरी जानकारी | वैश्विक कारोबारी दिग्गज बी-20 सम्मेलन में होंगे शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जी-20 के सदस्य देशों के प्रमुख कारोबारी दिग्गजों का तीन-दिवसीय बी-20 सम्मेलन 25 अगस्त से शुरू होगा जिसमें भारत अपनी वृद्धि गाथा को प्रदर्शित करेगा।

नयी दिल्ली, 18 अगस्त जी-20 के सदस्य देशों के प्रमुख कारोबारी दिग्गजों का तीन-दिवसीय बी-20 सम्मेलन 25 अगस्त से शुरू होगा जिसमें भारत अपनी वृद्धि गाथा को प्रदर्शित करेगा।

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी 27 अगस्त को इस सम्मेलन के समापन समारोह में शिरकत करने की संभावना है।

बिजनेस-20 (बी-20) वैश्विक कारोबारी दिग्गजों के साथ जी-20 के विमर्श का आधिकारिक मंच है। वर्ष 2010 में स्थापित यह मंच जी-20 में सक्रिय विभिन्न समूहों का कंपनियों एवं कारोबारी संगठनों के साथ संपर्क स्थापित करता है।

जी-20 समूह की अध्यक्षता करने वाला मेजबान देश एक अहम कारोबारी हस्ती को बी-20 चेयर नियुक्त करता है। मौजूदा अध्यक्ष भारत ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को यह दायित्व सौंपा है।

डीपीआईआईटी सचिव ने कहा, "भारत में बी-20 सम्मेलन होने से हमें दुनिया भर के कारोबारी दिग्गजों के समक्ष अपनी वृद्धि की कहानी प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।"

इस दौरान जी-20 सम्मेलन के लिए बी-20 के सुझावों को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।

बी-20 सम्मेलन में एडोबे सिस्टम्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शांतनु नारायण, मास्टरकार्ड के सीईओ माइकल मिबाख और आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्णा के अलावा सिटी बैंक, एचएसबीसी, बीपी एवं टेमासेक के शीर्ष अधिकारी भी शामिल होंगे।

कई भारतीय कंपनियों का भी शीर्ष नेतृत्व इस सम्मेलन में शिरकत करेगा।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\