देश की खबरें | वैश्विक जैव विविधता रूपरेखा विज्ञान और समानता पर आधारित होनी चाहिए : भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने कनाडा के मॉन्ट्रियल में जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र के शिखर सम्मेलन में कहा है कि वैश्विक जैव विविधता रूपरेखा (जीबीएफ) को विज्ञान और समानता के अलावा देशों के संसाधनों पर उनके संप्रभु अधिकार को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाना चाहिए।

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर भारत ने कनाडा के मॉन्ट्रियल में जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र के शिखर सम्मेलन में कहा है कि वैश्विक जैव विविधता रूपरेखा (जीबीएफ) को विज्ञान और समानता के अलावा देशों के संसाधनों पर उनके संप्रभु अधिकार को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाना चाहिए।

भारत ने कहा कि जीबीएफ में गरीबी उन्मूलन और सतत विकास के प्रति विकासशील देशों की जिम्मेदारी को भी इंगित किया जाना चाहिए।

भारत सहित 196 देशों के प्रतिनिधि सात दिसंबर से शुरू हुए संयुक्त राष्ट्र के जैवविविधता शिखर सम्मेलन (सीओपी15) में नयी वैश्विक जैव विविधता रूपरेखा (जीबीएफ) पर वार्ता को अंतिम रूप देने की उम्मीद से एकत्रित हुए हैं। जीबीएफ उन नए लक्ष्यों को निर्धारित करेगी, जो 2030 तक प्रकृति के संरक्षण के लिए वैश्विक कार्यों का मार्गदर्शन करेंगे।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार (कनाडा के समयानुसार) को सीओपी15 में कहा, ‘‘जीबीएफ को विज्ञान एवं समानता को ध्यान में रखकर और अपने संसाधनों पर राष्ट्रों के संप्रभु अधिकार के आलोक में तैयार किया जाना चाहिए, जैसा कि जैव विविधता सम्मेलन में कहा गया था।’’

यादव ने कहा, ‘‘इसमें गरीबी उन्मूलन और सतत विकास के प्रति विकासशील देशों की जिम्मेदारी को इंगित किया जाना चाहिए। जलवायु यदि जैव विविधता से गहराई से जुड़ी हुई है, तो समता पर आधारित और साझी लेकिन भिन्न जिम्मेदारियों एवं संबंधित क्षमताओं का सिद्धांत जैव विविधता पर समान रूप से लागू होना चाहिए।’’

भारत ने कहा है कि जब तक विकसित देश अपनी पुरानी एवं मौजूदा जिम्मेदारियों को मापने के लिए ठोस कदम नहीं उठाते हैं, तब तक ग्लोबल वार्मिंग और अन्य पर्यावरणीय चुनौतियों का प्रकृति-आधारित समाधान संभव नहीं है।

यादव ने कहा, ‘‘प्रकृति यदि खुद संरक्षित नहीं है, तो वह दूसरों की रक्षा नहीं कर सकती। हम केवल संरक्षण और पुनर्स्थापना नहीं कर सकते। हमें संवहनीय इस्तेमाल को भी बढ़ावा देना चाहिए।’’

सीओपी-15 में जिन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी, उनमें संरक्षित क्षेत्रों की स्थापना करके और क्षेत्र आधारित संरक्षण के लिए अन्य कदम उठाकर पृथ्वी की 30 प्रतिशत भूमि एवं सागर को संरक्षित करना शामिल है, जिसे ‘‘30 गुणा 30’’ संरक्षण लक्ष्य नाम दिया गया है।

भारत ने कहा कि जैव विविधता संरक्षण के लिए क्षेत्र आधारित लक्ष्य तय करना ‘‘किसी एक कदम को सभी के लिए उपयुक्त’’ मान लेने की तरह है, जो स्वीकार्य नहीं है।

भारत ने कहा कि कृषि जैसे कमजोर क्षेत्रों के लिए आवश्यक सहायता को सब्सिडी नहीं कहा जा सकता और इसे समाप्त करने का लक्ष्य नहीं रखा जा सकता।

यादव ने कहा, ‘‘हमारा अनुभव कहता है कि क्षेत्र-आधारित लक्ष्य निर्धारित करना ‘किसी एक कदम को सभी के लिए उपयुक्त मानने’ के दृष्टिकरण की तरह है, जो स्वीकार्य नहीं है।’’

पक्षकार जीवाश्म ईंधन उत्पादन, कृषि, वानिकी और मत्स्य पालन के लिए सब्सिडी समेत पर्यावरण के लिए हानिकारक अन्य सब्सिडी को खत्म करने और इस धन का इस्तेमाल जैव विविधता संरक्षण के लिए करने पर आम सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

भारत ने कहा कि ‘‘कमजोर क्षेत्रों के लिए आवश्यक समर्थन को सब्सिडी नहीं कहा जा सकता और उन्हें उन्मूलन के लिए लक्षित नहीं किया जा सकता’’, लेकिन उन्हें तर्कसंगत बनाया जा सकता है। भारत ने सकारात्मक निवेश के माध्यम से जैव विविधता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

यादव ने कहा, ‘‘अन्य विकासशील देशों की तरह हमारी कृषि करोड़ों लोगों के जीवन, आजीविका और संस्कृति का स्रोत है। उनकी गतिविधियों के आधुनिकीकरण में मदद करते हुए उनकी खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।’’

यादव शुक्रवार को मॉन्ट्रियल पहुंचे थे और वह अगले सप्ताह वार्ता के अंतिम चरण में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान