विदेश की खबरें | वैश्विक धनशोधन रोधी निगरानी संस्था ने संयुक्त अरब अमीरात को 'ग्रे सूची’ में डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पेरिस में स्थित वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) ने शुक्रवार रात यूएई को ग्रे सूची में डालने का निर्णय लिया। उसके अलावा, इस सूची में पश्चिम एशिया के ही तीन और देश जॉर्डन, सीरिया और यमन शामिल हैं।

पेरिस में स्थित वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) ने शुक्रवार रात यूएई को ग्रे सूची में डालने का निर्णय लिया। उसके अलावा, इस सूची में पश्चिम एशिया के ही तीन और देश जॉर्डन, सीरिया और यमन शामिल हैं।

वैश्विक अंतर-सरकारी संगठन एफएटीएफ ने एक ओर जहां यूएई की ''महत्वपूर्ण प्रगति'' की प्रशंसा की है तो दूसरी ओर यह भी कहा है कि इस संबंध में और कार्य किये जाने की जरूरत है।

एफएटीएफ के इस फैसले से (यूएई को ग्रे सूची में डालने के) व्यापार के लिहाज से बेहतर मानी जाने वाले यूएई की छवि को धक्का लग सकता है। हालांकि यूएई के अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया है।

यूएई के एक वरिष्ठ राजनियक अनवर गरगश ने ट्विटर पर कहा कि उनके देश ने ''वित्तीय अपराधों से निपटने में महत्वपूर्ण प्रगति की है।''

उन्होंने कहा, ''एक मुख्य व्यापारिक केंद्र होने के नाते हम इस वैश्विक चुनौती से निपटने के लिए अपने भागीदारों के साथ रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए कटिबद्ध हैं।''

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान