देश की खबरें | 'लद्दाख की जंस्कार घाटी में तापमान बढ़ने, सर्दी के समय कम बारिश के कारण ग्लेशियर सिकुड रहा'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख की जंस्कार घाटी में स्थित पेनसिलुंगपा ग्लेशियर तापमान में बढ़ोतरी और सर्दी के मौसम में कम बारिश होने के कारण आकार में घटता जा रहा है।

नयी दिल्ली, छह अगस्त लद्दाख की जंस्कार घाटी में स्थित पेनसिलुंगपा ग्लेशियर तापमान में बढ़ोतरी और सर्दी के मौसम में कम बारिश होने के कारण आकार में घटता जा रहा है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत आने वाली देहरादून स्थित स्वायत्तशासी संस्था वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी (डब्ल्यूआईएचजी) 2015 से ही ग्लेशियोलॉजी - ग्लेशियर की स्थिति की निगरानी (द्रव्यमान संतुलन), जलवायु स्थितियां, भविष्य के जलवायु परिवर्तन पर पूर्वानुमान और क्षेत्र में ग्लेशियर पर इसके प्रभाव आदि विभिन्न पहलुओं पर काम कर रहा है।

संस्थान के वैज्ञानिकों की एक टीम ने लद्दाख में हिमालय के कम अन्वेषित क्षेत्र जंस्कार का दौरा किया।

अध्ययन में कहा गया, ‘‘2016 से 2019 तक स्टेक नेटवर्किंग (द्रव्यमान संतुलन मापने के लिए ग्लेशियर की सतह पर लगाया जाने वाला बांस का सामान) के माध्यम से जुटाए गए द्रव्यमान संतुलन से लद्दाख के जंस्कार हिमालय के पेनसिलुंगपा ग्लेशियर पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का आकलन किया गया।’’

इसमें बताया गया, ‘‘पिछले चार वर्षों की क्षेत्र निगरानी (2015- 2019) से पता चलता है कि ग्लेशियर 6.7 प्लस/ मानइस 3 मीटर ए-1 (मीटर प्रति वर्ष) की दर से घट रहा है।’’

यह अध्ययन पत्रिका ‘रिजन एनवायरमेंटल चेंज’ में छपा है और टीम ने इसका कारण पेनसिलुंगपा ग्लेशियर में तापमान में बढ़ोतरी और सर्दियों के दौरान बारिश कम होना बताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान