Bharat Ratna: चौधरी चरण सिंह को 'भारत रत्न’ देना भारत के 90 करोड़ किसानों का सम्मान-लक्ष्मी नारायण चौधरी
उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने रविवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को दिया गया ‘भारत रत्न’ भारत के 90 करोड़ किसानों का सम्मान है.
लखनऊ, 11 फरवरी : उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने रविवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को दिया गया ‘भारत रत्न’ भारत के 90 करोड़ किसानों का सम्मान है. यह भी पढ़ें : Bharat Jodo Nyay Yatra: यूपी में राहुल की यात्रा पुनर्निर्धारित व छोटी की गई
लक्ष्मी नारायण चौधरी ने रविवार को ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि देश के विकास की ओर जाने वाला रास्ता खेतों से होकर गुजरता है. चौधरी जी ने किसानों के हित और कल्याण के लिए कई कदम उठाए थे. उनका नाम इतिहास में हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा.’’