देश की खबरें | आधुनिक भारत कांग्रेस की देन: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक तरह से भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि आज धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है, जिसका फायदा उठाकर सत्ता में आना एक बात है लेकिन सभी धर्मों को साथ लेकर चलकर चलना अलग बात। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार सर्वधर्म समभाव की बात की और देश यहां तक पहुंचा है।

जयपुर, आठ मार्च राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक तरह से भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि आज धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है, जिसका फायदा उठाकर सत्ता में आना एक बात है लेकिन सभी धर्मों को साथ लेकर चलकर चलना अलग बात। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार सर्वधर्म समभाव की बात की और देश यहां तक पहुंचा है।

गहलोत ने कहा,‘‘आज जो आधुनिक भारत दिख रहा है, ये कांग्रेस की देन है, ये लोग कहते हैं कि 70 साल में क्या किया कांग्रेस ने?’’

यहां संवाददाताओं से बातचीत में जब गहलोत से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के संभावित परिणाम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,‘‘ सबको मालूम है कि उन ताकतों ने इस देश पर कब्जा कर लिया है जिनका लोकतंत्र में कभी यकीन नहीं था, न आज है, न आगे भविष्य में रहेगा, पर धर्म के नाम पर आप अगर राजनीति करते हैं, या जाति के नाम पर राजनीति करते हैं तो आप देखते हो कि क्या स्थिति होती है, जातिवाद भी आज भयंकर है देश में।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लोकतंत्र में धर्म के नाम पर लोगों को भड़काने का कोई स्थान नहीं है लेकिन आज धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है, उसका फायदा उठाकर सत्ता में आना एक बात है लेकिन सभी धर्मों एवं सभी वर्गों को साथ लेकर चलना, वह एक बहुत चुनौती का काम भी होता है, जिसे निभाया है कांग्रेस ने आजादी के बाद।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस ने लगातार सर्वधर्म समभाव की बात की और देश यहां तक पहुंचा है। आज आधुनिक भारत दिख रहा है, ये कांग्रेस की देन है, ये लोग कहते हैं कि 70 साल में क्या किया कांग्रेस ने? कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे, तो मैं कई बार कहता हूं कि कांग्रेसमुक्त को भारत कभी बनेगा नहीं, क्योंकि हर घर में कांग्रेस है, कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे, यह मेरा मानना है।’’

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा,‘‘वक्त आ गया है कि हम महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करें। आज का दिन सभी महिलाओं को, पुरुषों को सोचने का है कि किस प्रकार से महिला सशक्तिकरण के लिए हम अपनी भागीदारी निभाएं, हम क्या योगदान कर सकते हैं।' उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त करने में सभी तरह के कदम उठा रही है।

इसके साथ ही गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\