खेल की खबरें | बालिका हॉकी टीम, जूडोका अनिल और तैराक सरोहा ने हरियाणा को शीर्ष पर बरकरार रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरियाणा की लड़कियों ने हॉकी के फाइनल में ओडिशा को पराजित किया जबकि जूडोका अनिल (55 किग्रा) और तैराक हर्ष सरोहा (100 मटर बटरफ्लाई) ने स्वर्ण पदक जीतकर शुक्रवार को खेलो इंडिया युवा खेलों में हरियाणा की बढ़त बरकरार रखने में मदद की।

पंचकुला, 10 जून हरियाणा की लड़कियों ने हॉकी के फाइनल में ओडिशा को पराजित किया जबकि जूडोका अनिल (55 किग्रा) और तैराक हर्ष सरोहा (100 मटर बटरफ्लाई) ने स्वर्ण पदक जीतकर शुक्रवार को खेलो इंडिया युवा खेलों में हरियाणा की बढ़त बरकरार रखने में मदद की।

हरियाणा की लड़कियों को 4-1 से जीत दिलाने में कप्तान सोनम का अहम योगदान रहा जिन्होंने दो गोल दागे जबकि कनिका सिवाच और गुरमेल कौर ने एक एक गोल किये।

इससे पहले झारखंड ने उत्तर प्रदेश को 4-1 से हराकर कांस्य पदक जीता।

शाम में सरोहा ने 100 मीटर बटरफ्लाई फाइनल मे स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने इससे पहले 50 मीटर बटरफ्लाई में भी पहला स्थान हासिल किया था। इससे मेजबानों के खाते में 36 स्वर्ण, 28 रजत और 36 कांस्य पदक हो गये हैं।

महाराष्ट्र ने मलखंब और जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी संख्या 34 कर ली। मलखंब में लड़कों ने मध्य प्रदेश को पराजित किया जबकि जूडोका मिथिला भोसले ने गुजरात की अर्चना नाघेरा को बालिका 40 किग्रा वर्ग में शिकस्त दी।

तैराकी स्पर्धा में कर्नाटक की रिद्धिमा कुमार और उनकी साथियों ने पूल में पांच स्वर्ण जीतकर अपने राज्य को तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया।

पंजाब ने भरत ठाकुर के दो गोल की मदद से लड़कों के रोमांचक हॉकी फाइनल में प्रबल दावेदार उत्तर प्रदेश को 3-1 से शिकस्त दी।

ओडिशा के लड़कों ने झारखंड को 8-0 से हराकर कांस्य पदक जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\