देश की खबरें | बालिका दिवस के मौके पर विभिन्न राजनयिक मिशन के सोशल मीडिया खातों का संचालन लड़कियों ने किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस, 2020 (आईडीजी) के मौके पर रविवार को '' गर्ल चेंजमेकर्स'' (बदलाव लाने वाली लड़कियों) ने भारत में मौजूद विभिन्न देशों के 18 राजनयिक मिशन के सोशल मीडिया खातों का संचालन किया।

गैर-सरकारी संगठन 'प्लान इंडिया' ने कहा कि इस मौके पर बालिकाओं ने इस ओर ध्यान आकर्षित किया कि उनसे संबंधित मुद्दों पर खुद उन्हें अपने फैसले लेने का अधिकार है।

यह भी पढ़े | Blue Flag Tag: केरल के कप्पड़ और ओडिशा के गोल्डन बीच समेत देश के 8 तटों को मिला प्रतिष्ठित ‘ब्लू फ्लैग’, जानिए इसका महत्त्व.

संगठन ने एक बयान में कहा कि बालिकाओं ने कनाडा, मेक्सिको, आयरलैंड, फिनलैंड और इजरायल समेत 18 राजनयिक मिशन के सोशल मीडिया खातों का संचालन किया।

इसमें कहा गया कि ''गर्ल चेंजमेकर्स'' ऐसी बालिकाएं हैं, जिन्होंने ना केवल विपरीत परिस्थितियों से जूझकर अपने जीवन में बदलाव किया बल्कि अपने समुदायों के विकास में भी योगदान दिया।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी 12 अक्टूबर को Vijaya Raje Scindia के सम्मान में जारी करेंगे 100 रुपये का सिक्का.

''गर्ल चेंजमेकर्स'' गायत्री ने रविवार को भारत स्थित मेक्सिको दूतावास के सोशल मीडिया खाते का संचालन किया।

दूतावास के एक ट्वीट में कहा गया, '' जब लड़कियों को अवसर मिलता है तो वे ना केवल अपने भविष्य को बेहतर बना सकती हैं बल्कि अपने समुदाय का भविष्य भी संवार सकती हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)