एजेंसी न्यूज

छात्रा ट्रोल हुई, दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी किया

जामिया समन्वय समिति की मीडिया संयोजक सफूरा को फरवरी में उत्तर पूर्व दिल्ली के जाफराबाद इलाके में प्रदर्शन को लेकर पिछले महीने गिरफ्तार किया गया है।

छात्रा ट्रोल हुई, दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी किया
जमात

नयी दिल्ली, छह मई राष्ट्रीय राजधानी स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा जरगर को 'बदनाम' करने के मुद्दे पर दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है । सफूरा संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद हैं और र्भवती हैं ।

जामिया समन्वय समिति की मीडिया संयोजक सफूरा को फरवरी में उत्तर पूर्व दिल्ली के जाफराबाद इलाके में प्रदर्शन को लेकर पिछले महीने गिरफ्तार किया गया है।

बाद में, सांप्रदायि​क हिंसा के संबंध में उसके खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि :रोकथाम: अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था और उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

सफूरा को शोसल मीडिया पर उनके बच्चे के पिता को लेकर ट्रोल किया जा रहा है ।

आयोग ने कहा, 'शिकायत मिलने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ को गर्भवती सफूरा जरगर को शर्मनाक तरीके से अपमानति करने को लेकर नोटिस जारी किया है ।’’

आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि अदालत में इस बात का निर्णय होगा कि सफूरा दोषी हैं या नहीं। किसी को भी उनके चरित्र हनन करने का अधिकार नहीं है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).