देश की खबरें | मेरठ में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की गोली मारकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेरठ के ग्रामीण इलाके में सोमवार को कथित रूप से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मेरठ (उप्र), 22 जनवरी मेरठ के ग्रामीण इलाके में सोमवार को कथित रूप से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना जिले के फलावदा कस्बे में आज सुबह हुई। तब पेंठ बाजार में युवती मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जा रही थी। बताया जाता है कि गांव के ही एक युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी युवक ने जेब से तमंचा निकाल कर उसे गोली मार दी और भाग गया।
घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। खून से लथपथ युवती ने अस्पताल ले जाने से पहले ही दम तोड़ दिया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कमलेश ठाकुर ने बताया कि मृत युवती की पहचान सोफिया (18) के रूप में हुई और आरोपी का नाम फरहान है।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल गठित किया गया है।
इस बीच, घटना को लेकर इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है । आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने फलावदा महलका मार्ग अवरुद्ध कर दिया। सूचना पा कर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद ही ग्रामीण शांत हुए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2024 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

